
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेत्री कुंदनिका विहिप के जिलामंत्री अशोक लवानिया और एबीवीपी के प्रांत प्रमुख शशांक चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने विहिप नेता अरुण माहौर की जयपुर हाउस के पार्क में 28 फरवरी को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भड़काऊ भाषण दिया था। इसका मुकदमा एक मार्च को लोहामंडी थाना में दर्ज किया गया था । पुलिस लगातार दावा कर रही है कि आरोपियों को पकडने के लिए उनके घर दबिश देने का। ऐसे में कुंदनिका शर्मा को हिरासत में लिया जाता है तो मामला गर्मा सकता है,हिंदूवादी संगठन बडा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस सोच समझकर काम कर रही है।
ये है एसएमएस
– रेस्पेक्टेड सर, आप हमेशा पुलिस प्रशासन के सहयोग का काम किया है मैंने, मैं कानून व्यवस्था में विश्वास रखती हूं, आप जहां कहें, आने को तैयार हूं – कुंदनिका।
कई बार दी चुनौती चुनौती
– केस दर्ज होने के बाद दीवानी चौराहा पर महिलाओं के साथ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
– इसके बाद पुलिस ने दबिश का दावा किया, लेकिन वे घर पर बैठीं रहीं।
– दो दिन पहले शिवरात्रि पर कार्यक्रम में रहीं, वहां एडीएम सिटी भी मौजूद थे।
Leave a comment