Tuesday , 16 June 2026
Home एजुकेशन Inspire science camp at ACE engineering college, Agra
एजुकेशन

Inspire science camp at ACE engineering college, Agra

87

आगरालीक्स… आगरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ई कचरे के व्यापार में भी बेहतर भविष्य की अपार सम्भावनाएं हैं। इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकल यूनियन (आईटीयू) के आकड़ों के मुताबिक दुनिया का 80 फीसदी ई वेस्ट रिकार्डेड नहीं है। जबकि ई कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने पर उसमें मौजूद सोना, चांदी व कॉपर जैसे तत्वों से मौटा मुनाफा कमाया जा सकता है। ई कचरे को 60 फीसदी तक रीयूज किया जा सकता है। इसके उलट ऐसा न करने पर हम वातावरण में जहर खोलकर उसे प्रदूषित कर रहे हैं और खतरनाक बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं।

यह कहना था जामिया हमदर्द इंस्टीट्यूट दिल्ली में कम्प्यूटर साइंस के प्रो. अफशर आलम का। वह एसीई इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी द्वारा आयोजित इंस्पायर इंटरनशिप साइंस कैम्प में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज ई कचरे का सही तरीके से निस्तारण सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। क्योंकि यह व्यापार ऐसे असंगठित लोगों (रद्दी कचरे का काम करने वालों) के हाथ में है, जो उपयोगी सामान निकालने के बाद इसे मिट्टी या नदियों में फेंक रहे हैं। जिससे इसमें मौजूद हैवी मेटल (मरकरी, कैडमियम) हवा, नदियों और मिट्टी को प्रदूषित कर खेती व लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं। दुनिया में चायना और अमेरिका के बाद भारत सबसे अधिक ई कचरा पैदा करने वाला तीसरा देश है। इस पर गम्भीरता से नहीं सोचा गया तो भविष्य में गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हालाकि सरकार भारत के 17 शहरों में 178 ई वेस्ट डिस्पोजल सेंटर बना रही है। लेकिन सिर्फ सरकार के प्रयासों के काम नहीं चलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों में, नगर पंचायत व नगरपालिकओं को जोड़कर जागरुकता लाना जरूरी है। जिसमें 22 सेंटर यूपी में होंगे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन संजय गर्ग व निदेशक संयम अग्रवाल भी मौजूद थे।

आईटीयू के आकड़ों के मुताबिक 60 हजार खराब मोबाइल यानि इ वेस्ट से हम यह यह मुनाफा कमा सकते हैः

सोनाः 340 ग्राम

चांदीः 3.5 किलोग्राम

कॉपरः 130 ग्राम

पैलेडियमः 140 ग्राम
2080 तक 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा तापमान
एनबीपीजीआर (नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जैनेटिक रिसोर्सिज) की डॉ. रश्मि यादव ने बताया कि पिछले 100 वर्षों में घरती का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। एनबीपीजीआर के नुसार 2080 तक इसमें 5 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। धरती का तापमान बढ़ने से फलसों की उत्पादन पर प्रतिकूल असर पढ़ रहा है। भविष्य कीमुश्किलों को देखते हुए एनबीपीजीआर ने -20डिग्री सेल्सियस पर 4 लाख प्रकार की फसलों के बीजों को संरक्षित किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

एजुकेशन

Agra Live News: Naina and Kashish, students of Eshan College, have secured placements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज की छात्रा नैना जैन और कशिश का प्रतिष्ठित...

एजुकेशन

Agra Live News: Aspirants preparing for competitive examinations in Agra will receive free coaching…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों मिलेगी निशुल्क कोचिंग....

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

error: Content is protected !!