आगरालीक्स.. आगरा में आईपीएल के चौके छक्के पर सटटा लगाया जा रहा है, पुलिस ने एक और सटोरिए को अरेस्ट किया है।
थाना कमला नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा का मीडिया से कहना है कि बुधवार रात 11 बजे बल्केश्वर में दबिश देकर जितेंद्र उर्फ काले को अरेस्ट किया है। उसके घर पर सटटा लगाया जा रहा था, मौके से जितेंद्र के दो साथी फरार हो गए। उन दोनों के घर पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन पकडे नहीं जा सके। गुरुवार को जितेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले कमला नगर पुलिस ने बुकी के ड्राइवर सहित सटोरिए को अरेस्ट कर जेल भेजा था।