आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि से 17 साल में भी बीएड की डिग्री न मिलने पर टयूटर ने पीएम नरेंद्र मोदी लिखा पत्र, 20 हजार की रिश्वत नहीं दे सकता, मेरी डिग्री दिलवा दें.
हैदरपुर दिल्ली निवासी अमित कुमार ने अंबेडकर विवि, आगरा से संदृध आरबीएस बीएड संकाय से 2003 में बीएड की, बीएड करने के बाद डिग्री के लिए अंबेडकर विवि में आवेदन किया। मगर, 17 साल बाद भी अमित को डिग्री नहीं मिली है, इससे उनकी नौकरी नहीं लग सकी है, वे दिल्ली में टयूशन पढाकर अपना घर चला रहे हैं।
23 साल में बीएड की, 40 साल बाद भी डिग्री का इंतजार
अमित कुमार का कहना है कि जब उन्होंने बीएड की उस समय 23 साल उम्र थी, उन्हें बीएड की डिग्री नहीं मिली, इस दौरान शादी हो गई, तीन बच्चे भी हैं। वह डिग्री लेने के लिए विवि के चक्कर लगा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, रिश्वत नहीं दे सकता, डिग्री दिलवा दें
अमित कुमार का मीडिया से कहना है कि डिग्री के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है, जब रिश्वत नहीं दी तो डिग्री नहीं दी गई। अमित कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रिश्वत दिए बिना ही डिग्री दिलवाने की मांग की है, अमित कुमार का कहना है कि उन्होंने कुलाधिपति यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा है। इस मामले में कुलपति डॉ अशोक मित्तल का मीडिया से कहना है कि अमित कुमार के केस संज्ञान में है, डिग्री के लिए परेशान ना होना पडे इसके लिए सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है, अमित कुमार सहित अन्य लोगों को जल्द डिग्री मिल जाएगी।