Wednesday , 22 April 2026
Home फैशन Operation Jawaharbag in Mathura,SO killed 12 injured
फैशन

Operation Jawaharbag in Mathura,SO killed 12 injured

133

mathura-fire
मथुरालीक्स( चमन शर्मा )
…., मथुरा स्थित जवाहर बाग खाली कराने पहुंची  पुलिस और कथित सत्याग्रहियों के बीच टकराव हो गया है। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एस ओ फरह संतोष कुमार की मौत हो गई है साथ ही एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी भी घायल हैं। बाग में फोर्स के घुसने के बाद सत्याग्रहियों ने उन पर हमला कर दिया । इस घटना में 6 अन्य पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है।  हथगोले और बम का भी प्रयोग किया गया।मिली जानकारी के अनुसार जवाहरबग को पूरी तरह से खली करा लिया गया है….

मामला यह है…….
१५ मार्च २०१४ से ३००० से अधिक कथित सत्याग्रही जवाहर बाग पर  कब्जा जमाए है। हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन पिछले दो माह से बाग खाली कराने की तैयारियों में लगा था। मथुरा स्थित जवाहरबाग सरकारी जमीन है। इस पर करीब 100 एकड़ का बाग है। खुद को सत्याग्रही बता रहे लोग साल 2014 में बरेली से भगाए गए थे जिसके बाद इन्हें मथुरा प्रशासन द्वारा जवाहर बाग की जगह दी गई थी। सत्याग्रही उद्यान विभाग की राजकीय संपत्ति जवाहर बाग में धरना प्रदर्शन के नाम पर अवैध कब्जा किए हैं। इसके कारण राजकीय संपत्ति को लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। सत्याग्रहियों के खिलाफ बलबा, जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति कब्जाना , धमकी देना , कर्मचरियों से मारपीट आदि का 10 से अधिक मुकदमे थाना सदर बाजार और हाइवे मैं दर्ज हैं ।
मामले में विजय पाल तोमर की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बाग को खाली कराने का आदेश दे चुका था। इस पर पहले भी जवाहर बाग को खाली करने के नोटिस दिए गए, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। इस याचिका पर डीएम मथुरा ने हाईकोर्ट में दो अप्रैल को जवाहर बाग खाली करने का शपथ पत्र दाखिल किया था।
सत्याग्रहियों द्वारा उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट और हिंसा के कारण उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ धरना दिया गया था। इसके बाद सत्याग्रहियों ने सदर तहसील पर हमला कर कर्मचारी और अधिवक्ताओं से मारपीट की थी।

हरि राम शर्मा, आईजी, कानून व्यवस्था ने  कहा ….
“मथुरा में जवाहर बाग में कब्जा खाली कराने के लिए गई पुलिस पर कब्जेदारों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से हमारे फरह थाने के एसओ संतोष कुमार की मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को भी गोली लगी है। इसके अलावा चार सिपाही भी घायल हुए हैं। इनमें दो को गोली लगी जबकि दो पथराव में घायल हुए हैं। मौके पर कमिश्नर, आईजी, डीआईजी सभी वरिष्ठ अफसर पहुंच गए हैं। पूरे जिले की फोर्स के अलावा तीन कंपनी अतिरिक्त फोर्स भी भेज दी गई है। पुलिस ने जवाहर बाग खाली करा लिया है।  घटना पर पूरी नजर रखे हुए हैं। इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फैशन

Agra News: Fashion, style and confidence class held in Agra… Image changer and personality coach Bhavna Singh shared the basic mantras of living life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगी फैशन, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की क्लास…इमेज चेंजर एंड पर्सनेलिटी...

फैशन

Video News: Air Force fighter plane MiG 29 crashes in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मिग 29 क्रैश. गांव की आबादी में गिरने वाला था...

आगराफैशन

Agra’s biggest exhibition BLOOM by Pooja n Rimpi on 18-19 October at Hotel Holiday Inn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सबसे बड़ी एग्जीबिशन BLOOM by Pooja n Rimpi 18-19 अक्टूबर...

आगराटॉप न्यूज़फैशन

Agra News: A fair of charming beauties was organized in Agra. Hollywood and Bollywood models shine in the ramp show…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगा दिलकश हसीनाओं का मेला. रैम्प शो में हॉलीवुड, बॉलीवुड...

error: Content is protected !!