आगरालीक्स… यूपी में आने वाले कुछ दिनों में भारी-भरकम निवेश से युवाओं के लिए नौकरियों का सुनहरा मौका। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से डेढ़ करोड़ से ज्यादा को मिलेगा लाभ।

विदेशी निवेश से ही सात लाख नौकरियों का अवसर
उत्तर प्रदेश में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से केवल विदेश से ही जो निवेश आ रहा है, उससे ही सात लाख नौकरियां मिलेंगी। अब तक कुल निवेश प्रस्तावों की बात करें तो करीब पौने दो करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा।
प्रदेश में निवेश के यह आंकड़े अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के साथ ही नौकरियां और रोजगार देने में रिकार्ड बनाने जा रहे हैं।
10 से 12 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
दस से 12 फरवरी के बीच होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सरकार ने करीब 17 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा था लेकिन इससे पहले ही 22 लाख करोड़ के प्रस्तावों से उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।
उम्मीद से अधिक मिले हैं परिणाम
सरकार ने विदेश से निवेश लाने की जो योजना बनाई थी उसने उम्मीद से अधिक परिणाम आया। सरकार के शीर्ष मंत्री और नौकरशाह विदेश में 21 शहरों में रोड शो कर सात लाख करोड़ से अधिक का निवेश लाने में सफल रहे। इतनी बड़े निवेश से नौकरियों की अपार संभावनाएं पैदा हुई हैं