Monday , 20 April 2026
Home आगरा VBYLD 2026: District level youth festival from December 16…#agranews
आगरा

VBYLD 2026: District level youth festival from December 16…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा के युवाओं को मिल रहा पेंटिंग,लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, डिक्लेमेशन में टैलेंट दिखाने का मौका. विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत युवा उतसव 16 से

आज विकास भवन में सीडीओ प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश एवं "माई भारत", आगरा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 16 दिसम्बर 2025 से 17 दिसम्बर 2025 तक पेंटिंग,लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, डिक्लेमेशन, साइंस मेला प्रदर्शनी का जेपी सभागार, खंदारी कैंपस में होगा आयोजन इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य थीम “नशामुक्त भारत” निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत सभी सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएँ नशामुक्ति जागरूकता पर आधारित होंगी।

ऑनलाइन पंजीकरण
प्रतिभागियों का पंजीकरण My Bharat Portal पर 05 दिसम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा।

प्रतियोगिताएँ
डिबेट, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह) एवं साइंस मेला प्रदर्शनी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो लखनऊ में 22 दिसम्बर 2025 से 24 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगी। युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, नवाचार तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल, डीआईओएस चंद्रशेखर, प्रिंसिपल पॉलिटेक्निक एसएच अब्बास, जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शर्मा, अपर सूचना विज्ञान अधिकारी सोनम मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!