आगरालीक्स …आगरा में भीषण गर्मी में पानी की सेवा की गई, समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कल्याणकारी महिला समिति ने भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आगरा क्लब स्थित दरगाह मरकज साबरी में वाटर कूलर भेंट किया। इससे अब दरगाह में आने वालों को शीतल जल उपलब्ध होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में क्लब कीं अध्यक्ष अशु मित्तल ने दरगाह मरकज साबरी के सज्जादानशीं एवं सर्वधर्म साबरी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीर अल्हाज रमजान अली शाह को वाटर कूलर भेंट किया। कहा कि कल्याणकारी महिला समिति न सिर्फ महिलाओं के बल्कि आम जनता के सुख दुख में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनेकों जनकल्याणकारी कामों को कर रही है। वाटर कूलर लगाना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। कोषाध्यक्ष सविता पालीवाल ने कहा कि दरगाह में आने वाले जायरीनों की खिदमत के लिए संस्था ने यह वाटर कूलर लगवाने का निर्णय लिया है। इससे यहां पीने का ठंडा पानी उपलब्ध होगा। सचिव रीना गर्ग ने कहा कि कल्याणकारी महिला समिति समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। हाल ही में संस्था ने एक कन्या विद्यालय में जीर्णोद्धार कार्य भी कराया है। इसके अलावा समाजसेवा कार्यों को निरंतर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वधर्म साबरी एकता संगठन के महासचिव विजय कुमार जैन, सज्जादा साहब हाजी इमरान अली, हाजी कासिम अली, कल्याणकारी महिला समिति कीं आरती कंसल, नीलिमा पाटनी, संगम सिंघल, लवली कथूरिया, सन्तोष गर्ग के साथ ही शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।