आगरालीक्स….आईपीएल 2024 की चैम्पियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स. फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया. तीसरी बार जीता खिताब…
कोरबो लोडवो जीतबो रे…कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की चैम्पियन बन गई है. चेपक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले मे केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की टीम सिर्फ 113 रन पर ही आलआउट हो गई. रसेल ने 3, स्टार्क ने 2 विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए 11वीं ओवर में ही लक्ष्य पा लिया. वैंकटेश अयर ने नाबाद अर्धशतक की पारी खेली. कोलकाता ने 2012, 2014 के बाद तीसरी बात यह टूर्नामेंट जीता है.