आगरालीक्स…कोलकाता में मेसी के जाने के बाद तोड़फोड़, हंगामा. फैंस बोले—12 हजार का टिकट लिया, मेसी का चेहरा तक देखने को नहीं मिला. फ्रॉड हुआ है हमारे साथ….पुलिस ने आयोजक किया अरेस्ट
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद शनिवार को भारत पहुंचे. उनके साथ उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए थे. अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए फैंस उत्साहित थे और इसके लिए उन्होंने 12—12 हजार रुपये का टिकट भी लिया था. रात करीब ढाई बजे तीनो फुटबॉलर कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद सुबह 11 बजे मेसी ने अपने 70 फीट ऊंचे स्टेच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद रहे. सॉल्ट लेक स्टेडियम में 22 मिनट ही रुके मेसीकार्यक्रम के बाद सभी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे,जहां फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन करीब 22 मिनट बाद ही तीनों खिलाड़ी वहां से निकल गए. इससे फैंस में नाराजगी छा गई और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. स्टैंड से बोतलें व कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी. भारी हंगामे और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली. एडीजी लॉ एंड आर्डर जावेद शमीम ने बताया कि जांच जारी है. मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को अरेस्ट कर लिया गया है. इधर मामले पर भारतीय फुटबॉल महासंघ का कहना है कि यह उनका इवेंट नहीं है. इस इवेंट से उनका कोई लेना देना नहीं है. पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी माफी मांगी है.