आगरालीक्स… आगरा में बसपा ने पूर्व प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, आगरा सुरक्षित सीट से चुनाव की तैयारी में जुटे बाहरी प्रत्याशी मनोज सोनी का विरोध करने पर कुंवर चंद वकील को पार्टी से निकाल दिया है।
आगरा सुरक्षित सीट से सपा बसपा गठबंधन से हाथरस से चुनाव लड चुके मनोज सोनी को प्रभारी बनाया गया है, वह चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस सीट पर कुंवर चंद वकील चुनाव लड चुके हैं और सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया से मामूली अंतर से हारे थे। मनोज सोनी को प्रत्याशी घोषित किए जाने का विरोध हो रहा है, कुंवर चंद वकील द्वारा विरोध करने पर बुधवार को पार्टी से निकाल दिया गया।
यह है मामला
लोकसभा चुनाव के लिए सपा बसपा के गठबंधन से स्थिति मजबूत हुई है, आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट बसपा को मिलना तय है, ऐसे में बसपा से चुनाव लडने के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। मगर, संगठन ने आगरा सुरक्षित सीट से हाथरस से चुनाव लड चुके मनोज सोनी को प्रभारी बना दिया है। इसके बाद से विरोध चल रहा है, मनोज सोनी को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए विरोध हो रहा है। इसे लेकर होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इन होर्डिंग पर बसपा से पिछला लोकसभा चुनाव लड चुके कुंवर चंद वकील को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई है, उन्हें सबसे अच्छा प्रत्याशी बताते हुए मनोज सोनी की जगह उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए कहा गया है।
ये है कहना
इस मामले में मीडिया से जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड का कहना है कि यह अनुशासनहीनता है, सडक पर इस तरह के होर्डिंग नहीं लगाने चाहिए। वैसे भी पार्टी तय करती है कि कौन प्रत्याशी होगा।
कुंवर चंद वकील का कहना है कि यह आगरा के बसपा कार्यकर्ता कह रहे हैं कि मुझे प्रत्याशी बनाया जाए, जिसे प्रत्याशी बनाया गया है, उसने आगरा नहीं देखा है, बहनजी से मिलने पर पुनर्विचार के लिए कहा जाएगा।