आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान में छात्र प्रवेश नहीं ले रहे हैं, सीटें खाली हैं, अब अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढा दी है।
विवि के खंदारी और पालीवाल परिसर के आवासीय संस्थानों के कोर्स बीसीए में 32, बीएससी वोकेशनल में 52, बीकॉम में 26, बीकॉम वॉकेशन में सात, बीबीए हॉस्पीटेलिटी में आठ, बीएफए में 35, होमसाइंस में 16, बीसीए में 38, केएमआई में संचालित कोर्स में 80 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। इन कोर्स में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढा दी गई है।
कालेज तय करेंगे प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षक
विवि के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा चल रही है, इन छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा होनी है, इसके लिए विवि ने कालेज के प्राचार्यों को जिम्मेदारी दी है । प्राचार्यों को प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 16 अक्तूबर तक कालेजों को मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करानी है।