Friday , 24 April 2026
Home हॉट न्यूज़ ‘Live in’ couple ends life in Hotel Taj Palace, Agra: one year long love story ends
हॉट न्यूज़

‘Live in’ couple ends life in Hotel Taj Palace, Agra: one year long love story ends

111

lover
आगरालीक्स
 ……..राजू और गौरी एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उन्होंने आगरा के होटल में एक दूसरे की बाहों में लिपटकर सुसाइड करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में खिला है कि ताज देखने के बाद सुसाइड करने ही आगरा आए थे। हमारे इस कदम में किसी दोस्त का हाथ नहीं है।
रविवार को 11 बजे ताज पैलेस होटल, ईदगाह में गदग, कोन्नुर (कर्नाटक) निवासी राजानंद एच एम्रुंताकोर उर्फ राजू (26) पुत्र हनामंत युवती गौरी आर यदाहल्ली (15) पुत्री रवि (निवासी गदग) के साथ आया था। गौरी को उसने अपनी दोस्त बताया। दोनों ने आगरा घूमने आने की बात कही थी। सोमवार को चेक आउट करने को कहा था। उन्हें होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 304 दिया गया।
सोमवार सुबह नौ बजे दोनों को लेने के लिए आटो चालक आया। उसने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसे शक हुआ। काफी देर तक अंदर से आवाज नहीं आने पर इसकी जानकारी
पुलिस को दी गर्इ्, सीओ सदर असीम चौधरी के पहुंचने पर पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़कर गेट खोला गया। बेड पर राजू और गौरी के शव पड़े थे। गौरी के मुंह से झाग निकल रहे थे। कमरे में दो बैग रखे थे। उनकी तलाश लेने पर दोनों के आधार कार्ड बरामद हुए। गौरी मंगलसूत्र और बिछिए भी पहने थी। माना जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके थे। राजू का परिवार इसके खिलाफ था।
कोल ड्रिक में मिलाकर विषाक्त पदार्थ पीने की आशंका
एक टेबल पर दो गिलास (आधे भरे) में कोल्ड ड्रिंक मिली है। खाना खाने के बाद दोनों ने कोल्ड ड्रिंक पी होगी। कमरे से दो शीशी भी मिली हैं, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। इसके बाद विषाक्त पदार्थ खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।

letterसुसाइड नोट में ये लिखा है
सुसाइड नोट में लिखा है कि ताज देखने के बाद सुसाइड करने ही आगरा आए थे। हमारे इस कदम में किसी दोस्त का हाथ नहीं है। किसी ने हमारी मदद नहीं की है। वह खुद यहां आए हैं। दोस्तों को परेशान नहीं किया जाए। एक व्यक्ति उनके सुसाइड के लिए जिम्मेदार है। उसे सजा मिलनी चाहिए। घरवालों को कुछ मत कहना। इसके बाद गौरी ने भी लिखा है कि वह स्वेच्छा से साथ आई थी। प्रेमी के घरवालों पर केस मत लगाना।
राजू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे एक व्यक्ति परेशान करता था, जो उनके सुसाइड करने के लिए जिम्मेदार है। इसमें उसका नाम भी है। यह भी लिखा है कि लड़की के परिवारवाले लगातार धमकी दे रहे थे। उसे बेटी के उत्पीड़न में फंसाने की कहकर धमकाते थे। दोनों की जाति अलग-अलग है। इसलिए दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
एक साल से प्रेम
पुलिस के मुताबिक, राजू मराठा, जबकि गौरी लिंगायत जाति की थी। राजू प्रेमिका के घर के पास दर्जी का काम करता था। महिलाओं के कपड़े सिलता था। एक साल से उसके प्रेम संबंध चल रहे थे। छह अक्तूबर को दोनों घर से भाग निकले। हुगली से दिल्ली ट्रेन से पहुंचे। इसके बाद 11 अक्तूबर को आगरा आए। ऑटो करने के बाद होटल पहुंचे। कुछ देर बाद ही ताजमहल घूमने चले गए। यहां पर दोनों साथ फोटो खिंचाईं, जो उनके बैग से बरामद भी हुईं। देर रात आठ बजे होटल पहुंचने के बाद खाना खाया। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया है कि राजू घर से 50 हजार रुपये लेकर चला था। उसने दिल्ली से काम शुरू करने की बात कही थी। उधर, लड़की का पता नहीं चलने पर उसके घरवालों ने पुलिस को सूचना दी थी। परिवारीजनों के मुताबिक दोनों एक साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!