: आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के केस बढने के साथ ही सख्ती की गई है, लॉक डाउन में कारोबारी व भाजपा नेता की गाडी सीज कर दी गई। पुलिस द्वारा बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
आगरा में कोरोना के केस बढकर 241 तक पहुंच गए हैं। ऐसे में पुलिस ने सख्ती कर दी है, लॉक डाउन 2 .0 का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही है। बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान किए जा रहे हैं और गाडी सीज की जा रही है।
हरीपर्वत चौराहे पर कार्रवाई
पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर कार्रवाई की, यहां पजेरो गाडी को पुलिस ने रोक दिया, गाडी पर भाजपा का झंडा लगा था, ड्राइवर से पूछा कहां जा रहे हैं, वह कोई जवाब नहीं दे सका। गाडी के पेपर भी नहीं दिखा सका, ऐसे में यातायात पुलिस ने पजेरो गाडी को 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया। यह गाडी भाजपा नेता जितेंद्र चौहान के नाम से पंजीक्रत है और उनकी पत्नी बबीता चौहान भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। इस मामले में भाजपा नेता का मीडिया से कहना है कि उनकी गाडी संगठन द्वारा कराए जा रहे सैनेटाइजेशन के काम में लगी हुई है।
मुकदमा दर्ज करने के साथ मास्क ना पहनने पर कार्रवाई
पुलिस द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, मास्क के बिना घर से बार निकलने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब सख्ती कर दी है।