आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के चलते सामान्य बीमारियों के लिए इलाज नहीं मिल रहा है, जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है, सूची भी जारी की है कि कहां इलाज मिल सकता है।
आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढकर 335 पहुंच गई है। निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है, सामान्य मरीजों को ओपीडी में परामर्श नहीं मिल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सामान्य बीमारियों से पीडित मरीजों के इलाज के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं।

