आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन का चौथा दिन है, सब्जी से लेकर खाने के आइटम के लिए प्रशासन ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं, दावा है कि कॉल करने पर घर पर सामान की आपूर्ति की जाएगी। अपने क्षेत्र के डोर स्टेप डिलीवरी नंबर जानने के लिए नीचे लिखे Download पर क्लिक करें
जरूरी सेवाओं के लिए फोन नंबर
मेडिकल कंट्रोल रूम (दवा आपूर्ति, ब्लड सैंपल, विशेषज्ञ के लिए, मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट) , 108 व 102
कोरोना मेडिकल कंट्रोल रूम, 0562-2600508
रेपिड रेस्पांस टीम कोरोना, 0562-2600512
किराना, खाद्य सामग्री, दूध और डेयरी, होम डिलीवरी, 0562-2454209
पेट्रोल पंप/एलीपी/सीएनजी/राशन वितरण, 0562-2454209
आपातकालीन स्थिति में पास, 0562-2260571
जिला आगरा संयुक्त कंट्रोल रूम, 0562-2260550, 9454419029 (वाट्सएप नंबर)
भोजन वितरण के लिए, 9639555540
विद्युत आपूर्ति, 0562-2424554, 4242554
जलापूर्ति, 8192095410, 9192095241
सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सब्जी मोबाइल नंबर- 70़17590808 व 7500882331
ये खुले रहेंगे
ऑनलाइन सर्विस प्रदाता राशन के सामान का वितरण चौबीस घंटे कर सकेंगे। इन्हें कहीं पर भी नहीं रोका जाएगा।
किसी भी ट्रक, ट्रैक्टर और किराना सामग्री को लाने-ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वाहन पास की जरूरत नहीं है।
तेल मिल, आटा चक्की, दवा की दुकानें, धर्मकांटा, सभी अस्पताल खुलेंगे।
पशु चिकित्सा, पशु आहार विक्रेता, कृषि बीज, उर्वरक, पेस्टीसाइड की दुकानें खुली रहेंगी।
टेक्नीकल स्टाफ जैसे नेटवर्किंग सर्विस, लिफ्ट, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर को आवागमन की अनुमति होगी।
दूधवाला, सब्जी-फल विक्रेता को आवागमन की अनुमति होगी।
मंडी की टीम तैयार, होगी डोर स्टेप डिलेवरी