
इंटरनेट फोटो
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की फेसबुक से इसी क्षेत्र में रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई, दोनों की बातें आगे बढी, मोबाइल नंबर एक्सचेंज दिए। इसके बाद दोनों की जिंदगी में किसी तीसरे के लिए जगह नहीं रही, सुबह से लेकर रात तक एक दूसरे की यादों में खोए रहे। परिजनों को जानकारी दी, वे भी शादी कराने के लिए तैयार हो गए। इनकी शादी भी हो गई। लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच तकरार होने लगी, यह इतनी बढी की युवती अपनी ससुराल छोडकर मायके आ गई। कई बार प्रयास किए गए, लेकिन मामला इतना बढ गया कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं। अब ये दोनों तलाक चाहते हैं। इसके लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे, यहां भी उनके बीच सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, वे एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं।
कपडे के शोरूम पर पहली डेटिंग
फेसबुक पर चैटिंग से प्यार के बाद बात आगे बढी, दोनों एक दूसरे से मिलने को बेकरार थे। पहली डेटिंग एमजी रोड स्थित कपडे के शोरूम पर हुई। आंखों ही आंखों में दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार परवान चढने लगा। प्यार का मीटर इतनी तेजी से चढा किया एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। अपने बच्चों की खातिर परिजनों ने भी उनकी शादी कराने की सहमति दे दी।
नहीं पसंद करते परिजन
युवती का कहना है कि उनके ससुरालीजन उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, उनके परिजनों के बारे में उल्टा बोलते हैं। युवक के भी यही आरोप हैं। उनके रिश्तेदारों ने भी सुलह कराने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके।
Leave a comment