Tuesday , 13 January 2026
Home कुंभ 2025 Mahakumbh 2025: Huge jam on all the roads leading to Prayagraj Mahakumbh. long queue of vehicles
कुंभ 2025

Mahakumbh 2025: Huge jam on all the roads leading to Prayagraj Mahakumbh. long queue of vehicles

आगरालीक्स…प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले सारे रास्तों पर भीषण जाम. गाड़ियों की लगी लंबी कतार. एमपी और राजस्थान के सीएम ने भी संगम में लगाई डुबकी…

प्रयागराज महाकुंभ में फिर से भीड़ का दबाव बढ़ने लगा है. आज सुबह से ही कुंभ की ओर जाने वाले सारे रास्तों पर विकट का जाम लगा हुआ है. महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक हर कोई जाम में फंसा हुआ है. गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं. हाल ये है कि लोगों को 10 किमी का रास्ता करीब ढाई से तीन घंटे में तय करना पड़ रहा है. प्रयागराज के फाफामऊ में भीषण जाम है. पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ते कुछ गाड़ियां संगम की ओर रवाना हुई जिसके कारण दोपहर में पुलिस से नोकझोंक भी हुई. इधर आज मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी संगम में पवित्र डुबकी लगाई.

शहर के लाउदर रोड, अमरनाथ झा मार्ग, इंडियन प्रेस चौराहा, बालसन चौराहा, एसआरएन मोड, अंदावां, झूंसी, नैनी मिर्जापुर रोड और रीवा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. आठ से दस घंटे जाम झेलने के बाद श्रद्धालु संगम पर पहुंच रहे हैं. लोक पुलिस और प्रशासन की यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे हैं. नैनी में तकरीबन पांच मिलोमीटर जाम लगा हुआ हे.

Related Articles

कुंभ 2025

Mahakumbh: In 45 days of Maha Kumbh, the boatman family earned 30 crores rupees. CM Yogi also praised them

आगरालीक्स…महाकुंभ के 45 दिनों में नाविक परिवार ने कमाए 30 करोड़ रुपये....

कुंभ 2025

Mahakumbh: Sangam water will be sent to every district of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…अब कुंभ न जा पाने वाले भी कर सकेंगे संगम के जल...

कुंभ 2025

Know when and where the next Kumbh will take place. Preparations to make it grand start from now

आगरालीक्स…जानिए अगला कुंभ कब और कहां होगा. अभी से इसे भव्य बनाने...

कुंभ 2025

Mahakumbh 2025: 66 crore people took bath in Sangam in 45 days…this number is double the population of America…

आगरालीक्स…कुंभ का आखिरी स्नान आज महाशिवरात्रि पर संपन्न. सबसे बड़े सनातम समागम...

error: Content is protected !!