Wednesday , 19 August 2026
Home देश दुनिया Maid’s Instagram reel reveals secret of year-old theft
देश दुनिया

Maid’s Instagram reel reveals secret of year-old theft

254

आगरालीक्स…अरे ये तो मेरे गहने हैं….हीरे का हार पहनी नौकरानी की इंस्टा रील देख चौंक गई मालकिन. एक साल पहले देहरादून में हुई चोरी का अजब—गजब खुलासा….

देहरादून में एक साल पहले हुई चोरी का अजब गजब तरीके से खुलासा हुआ है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जिस चोरी का एल साल तक कोई सुराग नहीं लग पाया था उसका राज एक इंस्टाग्राम रील ने खोल दिया. यहां रहने वाली एक महिला के एक साल पहले घर से गहने चोरी हो गए थे. लेकिन कुछ पता नहीं चला. एक साल बाद जब घर की मालकिन ने अपनी पुरानी नौकरानी की रील देखी तो वह हक्की बक्की रह गई. रील में नौकरानी वही हीरे का हार पहने हुई थी जो एक साल पहले चोरी हो गए थे. पुलिस में इसकी शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने नौकरानी को अरेस्ट कर लिया है और लाखों रुपये की कीमत के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं.

पूरा मामला पढ़ें
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ग्रीन आईटी पार्क है. यहां नितिशा वत्स रहती हैं. एक साल पहले इनके घर से हीरे का हार और सोने के अन्य कीमती आभूषण गायब हो गए थे. शुरुआत में परिवार को लगा कि गहने कहीं रखकर भूल गए या फिर किसी रिश्तेदार को दिए होंगे. घर पर काम करने वाली नौकरानी विमला ने भी यही बात कहकर उनका भरोसा जीत लिया जिससे उस पर किसी को शक नहीं हुआ.

नौकरानी की रील्स ने खोला चोरी का राज
हाल ही में नीतीश वल्स को एक परिचित ने बताया कि उनकी पुरानी नौकरानी ने इंस्टाग्रामू पर हीरे का हार पहनकर अपनी तस्वीर पोस्ट की है. जैसे ही ​नितिशा ने तस्वीर देखी, उन्होंने तुरंत हार को पहचान लिया और राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने जोहड़ी रेाड से आरोपी विमला को अरेस्ट कर लिया. उसकी निशानदेही पर लाखों रुपये कीमत के हीरे और सोने के आभूषण बरामद कर लिए. पूछताछ में आरोपी विमला ने कबूल भ्ज्ञी किया कि घर के लॉक में रखे महंगे गहनों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और मौका मिलते ही उसने आभूषण चुरा लिए.

महंगा होने के कारण नहीं बेचा हीरों का हार
आरोपी विमला ने बताया कि चोरी के बाद उसने कई बार गहने बेचने की कोशिश की लेकिन महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण वह उन्हें बेच नहीं सकी. इसी दौरान उसने गहने पहनकर तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जो आखिरकार उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गई और एक साल पुरानी चोरी का राज खुल गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Parcel booking suspended at five major Delhi stations from August 12 to 15 ahead of Independence Day

नई दिल्लीलीक्स…स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर 12...

देश दुनिया

Agra News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s valour to be showcased in Agra before the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य. कोठी...

देश दुनिया

Sad News: Four Kanwariyas drowned in the Ganga Canal during the Kanwar Yatra in Haridwar…#gangnahar

हरिद्वारलीक्स…बड़ा हादसा, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबकर चार...

देश दुनिया

CJP withdraws Agitation: All our demands have been accepted, so we request the protesters to withdraw immediately and return home peacefully

नईदिल्लीलीक्स केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित सभी मांगे माने...

error: Content is protected !!