Male nurse sexually assaulting women while under anesthesia
29 वर्षीय एंड्रयू हचिंसन रेडक्लिफ हॉस्पिटल में सीनियर मेल नर्स के रूप में काम करता है। यहां उसकी ड्यूटी दुर्घटना व आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान हचिंसन एनेस्थिसिया के नशे में बेहोश महिला मरीजों के साथ सेक्स करता था।
इसके अलावा उसने अस्पताल से कैमरा भी चुराया था जिसका उपयोग वह महिलाओं के स्कर्ट के नीचे से देखने के लिए करता था। साथ ही उसने लीजर रूम में कपड़े बदल रही लड़कियों की क्लिप भी बनाई थी। अस्पताल के अलावा वह पैरामेडिक वॉलेंटियर के रूप में भी काम करता था। यहां भी उसने दो बेहोश महिलाओं के शरीर से खिलवाड़ किया था।
हचिंसन तब पकड़ में आया जब दो महिला नर्सों ने उसे लीजर रूम के आसपास भटकते हुए पाया। उसे नवंबर 2013 में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके मोबाइल और लैपटॉप से पुलिस ने ढेर सारी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद किए।
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार, जिन महिलाओं और युवतियों की वीडियो बरामद हुई है, उनकी उम्र 10 से 35 साल के बीच थी। जब अधिकारियों ने पीड़ितों से संपंर्क किया तो उनका कहना था उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता क्योंकि उस वक्त वे बेहोश थीं या आरोपी ने छिपकर इन्हें फिल्माया था।
हचिंसन को ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। अदालत ने उसे 28 चार्जेज में दोषी माना। इस केस में पुलिस केवल 10 पीड़ितों को ही पहचान पाई जबकि बाकी किसी की पहचान नहीं हुई।