कोलकातालीक्स…नहीं दूंगी इस्तीफा. हम तो हारे ही नहीं जो इस्तीफा देने जाएंगे. चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाए गड़बड़ी के आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए और भारतीय जनता पार्टी 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से आई है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी 80 सीटों पर ही सिमट गई. लेकिन इन नतीजों को मानने से ममता बनर्जी ने साफ इनकार कर दिया है और चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. ममता बनर्जी ने दावा किया है कि इस चुनाव में न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं बल्कि काउंटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. टीएमसी ने चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए 10 सदस्यीय टीम भी बनाई है जो पार्टी के हार के कारणों और कथित अनियमितताओं की जांच करेगी. मीडिया के सामने आईं ममता बनर्जी ने से जब लोकभवन जाकर इस्तीफा देने की बारे में बात की तो वो भड़क गईं. उन्होंने कहा कि मैं क्यों इस्तीफा देने जाउंगी. हम तो हारे ही नहीं है जो जाएंगे. अगर मैं जीत गई होती तो शपथ से पहले इस्तीफा देने जाती. लोकभवन जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. ममता ने कहा कि चोरी करके जीतने से उन्हें अगर लगता है कि मुझे इस्तीफा देना होगा तो ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कहती हूें कि हम हारे नहीं हैं, उन्होंने जबरन हमें हराया है. चुनाव आयोग के साथ मिलकर वो जीते हैं लेकिन नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई है.