
इंंटरनेट फोटो
सीओ हरीपर्वत आईपीएस अनुराग वत्स पुलिसवालों के व्यवहार और उनकी निजी जिंदगी को सुधारने की कवायद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दरोगा के पास अपने परिवार के लिए समय नहीं है, वह 365 दिन काम करते हैं, उन्हें एक दिन की छुटटी मिले तो वे अपने परिवार को भी समय दे सकते हैं। इस प्रयोग से दरोगाओं की जीवनशैली में सुधार होगा। वीकली आॅफ का प्लान बनाने के बाद आईपीएस अनुराग वत्स ने इसे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह के सामने रखा, उन्होंने इस नए प्रयोग को अनुमति दे दी।
चार्ट हुआ तैयार, आॅफ पर काम करेंगे दूसरे दरोगा
हरीपर्वत सर्किल में तीन थाने आते हैं, न्यू आगरा, सिकंदरा और हरीपर्वत। इनमें कुल 30 दरोगा हैं। इनमें कुल 30 दरोगा हैं। जो भी वीकली आफ पर रहेगा, उसकी जगह उसका लिंक सब इंस्पेक्टर काम देखेगा। इसके लिए चार्ट तैयार किया गया है। चार्ट में ब्योरा दर्ज किया गया है कि किसके वीकली ऑफ में उसका काम कौन दरोगा करेगा। जो भी वीकली आफ पर रहेगा, उसकी जगह उसका लिंक सब इंस्पेक्टर काम देखेगा। इस तरह सप्ताह में दो दिन पांच पांच दरोगा वीकली आफ पर रहेंगे, चार दिन चार चार।
इस कवायद के पीछे तीन मकसद रखे गए हैं। एक तो सप्ताह में एक अवकाश मिलने से पुलिसवालों का तनाव कम होगा। दूसरा, परिवार को समय दे पाएंगे। तीसरा, खुद चिड़चिड़े नहीं रहेंगे, तो पब्लिक के साथ भी व्यवहार सुधरेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिसवालों की ड्यूटी का टाइम फिक्स किए जाने पर भी अफसर विचार कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सिपाहियों की नई भर्ती हो जाने के बाद इसे लागू करने पर काम किया जाएगा। इसमें सिपाहियों और दरोगाओं की ड्यूटी आठ-आठ घंटे तय करने का प्लान है।
Leave a comment