आगरालीक्स… आगरा में दुकानों पर दो हजार के नकली नोट चलाते हुए युवक को पब्लिक ने पकडा, युवक से तीन दो हजार के नकली नोट पकडे गए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है, युवक को जेल भेज दिया है।
आगरा के खंदारी चौराहा लाजपत कुंज रोड पर कचा तीन पास 35 वर्षीय बलजीत निवासी हरियाणा दुकान पर सामान लेने गया, उसने 200 रुपये का सामान लिया और दो हजार का नोट दे दिया। खुले नोट मिलने के बाद वह दूसरी दुकान पर पहुंचा, यहां 250 रुपये का सामान लेने के बाद दो हजार का नोट दे दिया, पडोसी दुकानदार की नजर पडी, शक होने पर दो हजार का नोट चेक किया तो उसका पेपर हल्का था, नोट नकली लगने पर दुकानदारों ने शातिर को पकड लिया।
फोटो स्टेट कर दो हजार का नोट तैयार करने की आशंका
पब्लिक ने शातिर बलजीत को पकडकर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस पूछताछ कर रही है, दो हजार के नोट को फोटोस्टेट कर नकली नोट बनाकर चलाने की आशंका है, यह नोट शातिर के पास कहां से आए, इसकी जांच कराई जा रही है।