आगरालीक्स ….आगरा में 1000 और 500 रुपये के नोट बंद होने की खबर से एक की मौत हो गई, उनकी बेटी की फरवरी में शादी है, इसके लिए उन्होंने पैसे जोडे थे। उन्हें लगा कि नोट रदी हो गए हैं और उनकी बेटी की शादी कैसे हो सकेगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के थाना एत्माउददौला सुशील नगर (गढ़ी चांदनी) लक्ष्मण सिंह की टीवी देख रहे थे। मंगलवार रात को टीवी पर नोट बंद होने की न्यूज आ रही थी। उसे देखने के दौरान ही पिता की तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पूरे घर में कोहराम मच गया। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करेंगे। वह खुद एक नर्सिंग होम में नौकरी करता है।
उनके बेटे अजय सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को बहन की शादी है। पिता ने बहन की शादी के लिए सालों से रकम जोड़ना शुरू किया था। शादी को ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। इसलिए खरीददारी शुरू करने के लिए पैसे घर पर ही रखे हुए थे। गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी बेटी को पांच जोड़ी कपड़े, थोड़ा बहुत सोना देता है। दहेज की मांग न हो फिर भी थोड़ा बहुत गृहस्थी का सामान देता है। टीवी पर नोट बंद होने की न्यूज आ रही थी। उसे देखने के दौरान ही पिता की तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पूरे घर में कोहराम मच गया। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करेंगे। वह खुद एक नर्सिंग होम में नौकरी करता है।
घटना चर्चा का विषय बनी
सुशील नगर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी होने पर क्षेत्रीय पुलिस ने भी अपने स्तर से इसकी जानकारी जुटाई। पड़ोसियों ने पुलिस को यही बताया कि कारण यही है। बुजुर्ग को धक्का लगा कि अब शादी के लिए पैसों का इंतजाम कहां से होगा। पुराने नोटों का क्या होगा।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment