आगरालीक्स.. ट्रेन से आगरा आ रहा युवक पबजी खेल रहा था, पानी की जगह बैग में रखी केमिकल की बोतल पी ली, युवक की मौत हो गई।
मंगलवार को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में ग्वालियर से आगरा के लिए चंद्रबनी नाका ग्वालियर निवासी सौरभ यादव अपने दोस्त चांदी कारोबारी संतोष शर्मा निवासी ग्वालियर के साथ सवार हुए। ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन के चलते ही सौरभ यादव ने अपना मोबाइल निकाल लिया और पबजी खेलने लगा। उसके बगल में संतोष शर्मा बैठा हुआ था, बैग में चांदी का सामान, चांदी को साफ करने वाला केमिकल एक बोतल में रखा हुआ था और उसी बैग में पानी की बोतल रखी हुई थी।
चेन खींची ट्रेन नहीं रुकी और थम गई सांस
संतोष ने चांदी को सापफ करने वाला केमिकल पीने से दोस्त सौरभ की तबीयत बिगडने पर ट्रेन की चेन खींची, ट्रेन आगरा पहुंचने वाली थी और आउटर पर थी, ट्रेन नहीं रुकी, वह दोस्त को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता रहा। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी, सौरभ को प्लेटफॉर्म पर उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी विजय सिंह चक का मीडिया से कहना है कि सौरभ की मौत पानी की जगह गलती से केमिकल पीने से हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।