आगरालीक्स ..आगरा में एक बजे के बाद भीषण जाम लग रहा है, एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में घंटों लग रहे हैं। तहसील रोड बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
आगरा में रेलवे के काम के चलते तहसील शाहगंज रोड को बंद कर दिया गया है। कलक्ट्रेट से तहसील रोड पर जाने वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है, यह घूम कर पंचकुइया पर पहुंच रहे हैं। इससे दोपहर एक बजे के बाद स्कूलों की छुटटी होने पर भीषण जाम लग रहा है। अर्जुन नगर, एयरफोर्स, ईदगाह, माल रोड की तरह से आ रहे वाहन तहसील रोड पर फंस रहे हैं। रूट डायवर्ज होने से कलक्ट्रेट, पंचकुइया, अशोक नगर, एमजी रोड पर भीषण जाम लग रहा है। एक किलोमीटर का रास्ता एक घंटे में तय हो रहा है।
चरमरा रही व्यवस्था
शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन यातायात को सुचारु रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, इससे लोग परेशान हो रहे हैं।