Wednesday , 10 December 2025
Home बिगलीक्स Man sets himslef on fire after SP leader abuse
बिगलीक्स

Man sets himslef on fire after SP leader abuse

f
आगरालीक्स…..
आगरा के सपा नेता की दबंगई से परेशान होकर एक वृद्ध ने एडीएम प्रशासन के कार्यालय पर खुद को आग लगा ली, न्याय न मिलने पर वे इच्छाम्रत्यु चाहते हैं और जिलाधिकारी को पत्र लिखा भी लिखा है।

 

कान्सेप्ट फोटो 

मूल रूप से बरेली निवासी अजय गुप्ता का आरोप है कि उन्होंने नौ लाख रुपये में अपना घर बेच दिया, उनके पास पांच लाख रुपये और थे। बरेली निवासी उनके मित्र तेज सिंह चौहान ने कहा कि तुम इन रुपयों से आगरा में काम शुरू कर दो, मोटी कमार्इ् होगी। इस पर उन्होंने सुभाष नगर कमला नगर में चौहान टूर एंड ट्रेवल के राजेश चौहान से ​मुलाकात कराई, राजेश चौहान खुद को सपा नेता बताता है। अजय गुप्ता का आरोप है कि राजेश चौहान ने उनसे कहा कि बदमाशों को पता चल गया है कि उनके पास 14 लाख रुपये हैं, वे लूट कर सकते हैं। उन्हें डराकर राजेश चौहान ने 14 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद अजय गुप्ता को छह महीने बंधक बनाकर रखा, उनके साथ मारपीट की। एक दिन वे किसी तरह बच कर निकल आए और मथुरा आ गए, यहां पफुटपाथ पर भीख मांग कर रहे। इसके बाद उन्होंने मथुरा के डीएम और एसएसपी से राजेश चौहान द्वारा हडपे गए 14 लाख रुपये और मारपीट की शिकायत की, लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया।
एडीएम ​​प्रशासन के कार्यालय में लगाई आग
सुबह अजय गुप्ता मथुरा के एडीएम प्रशासन के कार्यालय में पहुंचे, यहां संतोष जनक जवाब न मिलने पर परिसर में ही मिटटी का तेल उडेल कर आग लगा ली, उन्हें कर्मचारियों ने किसी तरह बचाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

बिगलीक्स

Agra News: Arvee Academy Asat Admission Cum Scholarship test for NEET & JEE Aspirant on 20th December 2025#Agra

आगरालीक्स आगरा में नीट, आईआईटी जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के...

error: Content is protected !!