नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने कहा है कि मणिपुर की दो बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है।
पूरे देश की बेइज्जती हो रही है, शर्मसार होना पड़ रहा

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए मणिपुर की घटना को शर्मशार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ‘मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है। ये घटना शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं वो अपनी जगह है, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।
सभी मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को कड़े कदम उठाएं
पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं की वह अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। खासकर हमारी बहनों और माताओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
भरोसा दिलाता हूं गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे उन्होंने कहा कि घटना किसी भी राज्य की हो लेकिन राजनीति से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।