मथुरालीक्स…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन. पूजा अर्चना की..
आगरा से मथुरा गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की. उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की. दर्शन के बाद सीएम ने कहा कि ब्रज भूमि का कण कण ऊर्जा और भक्ति से भरा है. प्रभु श्रीकृष्ण के चरणों में शीश नवाकर मन को असीम शांति की अनुभूति होती है. उन्होंने प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई उंचाइयों को छुए. उन्होंने कहा कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग हो या ब्रज क्षेत्र की चौरासी कोस का परिक्रमा मार्ग, जन सुविधाओं से युक्त होना चाहिए.इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन थाना वृंदावन के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का लोकार्पण कर उनका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बहुभाषी पुलिसकर्मियों के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट सर्विलांस से युक्त यह पर्यटन थाना देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए 24×7 सहायता केंद्र के माध्यम से पर्यटन व तीर्थाटन को नई गति देगा। महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था ब्रज यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाएगी।