नईदिल्लीलीक्स…नेपाल में बालेंद्र शाह होंगे अगले प्रधानमंत्री! 35 साल के बालेंद्र शाह इंजीनियर, रैपर और अब बने नेता…
35 साल के इंजीनियर, रैपर और अब नेता बने बालेंद्र शाह ने नेपाल चुनाव में चार बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली को भारी मतों से हरा दिया है. इनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी आरएसपी देश में अगली सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. बालेंद्र शाह नेपाल के नये प्रधानमंत्री बन सकते हैं. पिछले साल जेन जी के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव था जिसमें परिवारवाद को खत्म करने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग उठी थी.रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ने झामा 5 सीट पर नेपाल की पुरानी पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों से हरा दिया है. निर्वाचर आयोग के अनुसार 35 साल के बोन को 68348 वोट मिले, जबकि 74 साल के ओली को 18734 वोट मिले हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार 2022 में बनाईगई आरएसपी ने घोषित 78 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.