मथुरालीक्स…होटल के उद्घाटन के समय लगी भीषण आग. क्रेन की मदद से दूसरी मंजिल से लोगों को निकाला जा रहा बाहर
वृंदावन के रुक्मणी विहार में चार मंजिला सिद्धि विनाय होटल का बुधवार को उद्घाटन किया गया. इसके संचालक राया निवासी विनीत अग्रवाल और अलीगढ़ निवासी हरि अग्रवाल हैं. उद्घाटन के समय होटल में काफी लोग मौजूद थे और पूरा कार्यक्रम सही तरीके से चल रहा था लेकिन शाम साढ़े तीन बजे अचानक होटल में आग लग गई. आग की लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया, इससे होटल के अंदर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बचाव दल की ओर से होटल की दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है. इसमें दो बच्चे और एक महिला झुलस गए हैं. भगदड़ जैसी हो गई स्थितिहोटल में जैसे ही आग लगी तो अफरातफरी मच गई. भगदड़ हो गई. कुछ लोग ऊपर छत की ओर भागने लगे. बचाव दल ने छत पर खड़े लोगों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा. फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाया जाने लगा. आग से सारा सामान जलकर राख हो गया. घायल महिला और दो बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.