मथुरालीक्स…मथुरा की पॉश मार्केट में स्पा सेंटर, चल रहा था गंदा काम. पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले 5 युवतियां और छह लड़के…
मथुरा में एक बार फिर स्पा सेंटर में गंदा काम करते हुए युवक—युवतियों को बरामद किया गया है. शुक्रवार को प्रमुख बाजार विकास मार्केट में चल रहे दो स्पा सेंटर में सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में छापा मारा. पुलिस को यहां लबे समय से अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने छह युवक और पांच युवतियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है.
पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने आई और गहन पूछताछ की. स्पा सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड कौन है. स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.