आगरालीक्स…बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह का निधन. किडनी फेलियर के चलते हॉस्प्टिल में भर्ती थे. ये थी आखिरी फिल्म
साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है. शनिवार को उनके निधन की पुष्टि निर्माता निर्देश अशोक पंडित ने करते हुए बताया कि अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे. शनिवार दोपहर किडनी फेलियर के चलते उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. सतीश शाह बीते कुछ समय से मीडिया से भी दूर थे. साल 2014 में उनकी आखिरी फिल्म हमशक्ल रिलीज हुई थी.
सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को हुआ था. उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें जाने भी दो यारो, मासूम, कभी हां कभी ना, हम आपके हैं कौन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,कल हो न हो, मैं हूं न, ओम शांति ओम, हम साथ साथ हैं, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मे शामिल हैं.