आगरालीक्स…आगरा में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बरकरार. न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे..जानें पूर्वानुमान
आगरा में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी काअसर मैदानी इलाकों पर दिखाई दे रहा है. गलनभरी सर्दी महसूस हो रही है. खासकर सुबह और रात के समय अच्छी ठंड हो रही है. न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना हुआ है. लोग भी अब गर्म कपड़ों में ही दिखाई दे रहे हैं. हालांकि दोपहर को धूप निकल रही है लेकिन उसका प्रभाव कम है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में इसी तरह का मौसम रहेगा. इसके बाद सर्दी का तेजी से प्रभाव और बढ़ेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/11/25) 28.9
Departure from Normal(oC) -0.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/11/25) 11.4
Departure from Normal(oC) -4.0