आगरालीक्स..(News 16th June).. बडा हादसा, ससुराल आया युवक रिवाल्वर की सफाई करते समय गोली चली मौत, मचा कोहराम।
मथुरा की मयूर विहार कॉलोनी में बुधवार शाम को अपनी ससुराल में आए ग्वालियर निवासी विपुल ससुर की रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई, हादसे में विपुल की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही आस पास के लोग आ गए, खून से लथपथ विपुल को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
बुधवार को ही रिवाल्वर लेकर आए थे घर
मयूर विहार कालोनी, थाना कोतवाली निवासी हरिओम अग्रवाल की बेटी श्वेता अग्रवाल की ससुराल ग्वालियर में है, उनके पति विपुल यहां आए हुए थे। हरिओम अग्रवाल ने पंचायत चुनाव में रिवाल्वर जमा कर दी थी, वे बुधवार को रिवाल्वर घर लेकर आए थे। घर पर रिवाल्वर को विपुल साफ करने लगे, इसी दौरान रिवाल्वर चल गई और हादसे में विपुल की मौत हो गई, पुलिस जांच में जुटी है।