मथुरालीक्स ( Mathura News 16th June)..मथुरा में बारिश होते ही भूतेश्वर और नया बस स्टैंड पर आ जाती है बाढ, क्या किए इंतजाम, अधिकारियों को दी चेतावनी।
मथुरा में बारिश के बाद नाले में बाइक सवार तीन युवक डूब गए थे, इसमें से दो की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बारिश के बाद मथुरा में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए चेतावनी दी है। मथुरा के महापौर डा मुकेश आर्यबन्धु के निर्देशन में नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक नगर निगम कार्यालय में हुई। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा गतरात्रि निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु आदेशित किया गया।
इसलिए भरा पानी
नगर आयुक्त द्वारा गतरात्रि सम्पूर्ण नगर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान संज्ञानित हुआ कि, भूतेश्वर एवं नया बस स्टैंड से वर्षा का पानी वर्षा खत्म होने के 01 घंटे के अन्दर पंप के माध्यम से हटवाया जाना था। परन्तु नया बस स्टैंड से 02 घंटे एवं भूतेश्वर से 03 घंटे में जलभराव खत्म कराया गया।, नये बस स्टैंड का 01 पंप सैट खराब व पुराने बस स्टैंड पर जनरेटर की उपलब्धता नहीं पायी गयी।
नगर आयुक्त द्वारा वर्षा प्रारम्भ होते हुए जलकल एवं जलनिगम के अधिकारी जलभराव वाले स्थलों पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। यदि वर्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी नदारद पाये जाते है तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल, महाप्रबन्धक रमेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता-एस0पी0 मिश्रा, जलनिगम से सहायक अभियंता के0पी0 सिंह, प्रवीन माहेश्वरी, ललित मोहन, अरूण कुमार, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एस0एस0 यादव, जलकल सहायक अभियंता-राधेश्याम, नंदकिशोर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से रितेश, नारायण आदि उपस्थित रहे।