
कान्सेप्ट फोटो
आगरा के बोदला निवासी प्रोपर्टी डीलर की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गर्इ् थी, उनकी एक बेटी थे, प्रोपर्टी डीलर ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां के घर में आने के बाद वह उसे परेशान करने लगी, उसके पिता भी छात्रा को पीटने लगे। किसी तरह से उसने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीएससी की। इसके बाद बीएड कर ली और अपनी पढाई के लिए स्कूल में पढाने लगी। इसके साथ ही उसने एमबीए में प्रवेश ले लिया। वह घर का काम करने के बाद कॉलेज जाती और बच्चों को पढाती है।
बेल्टों से पीटा
बुधवार को उसे कॉलेज जाना था, उसके पिता ने बर्तन साफ करने और खाना बनाने के लिए कहा, इस पर छात्रा ने कॉलेज से लौटने के बाद बर्तन साफ करने के लिए कह दिया। यह सुनकर उसके पिता गुस्से में आ गए। छात्रा का आरोप है कि पिता ने उसे बेल्टों से बेरहमी से पीटा, वह चीखती रही, लेकिन वे नहीं माने। छात्रा अपने कमरे में चली गई।
घर जाने पर पिता मार देंगे
किसी तरह से छात्रा घर से बाहर निकली और सीधी एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। उससे पुलिस को पिता द्वारा पीटे जाने की शिकायत की। पुलिस उसे लेकर घर जाने लगी तो छात्रा ने मना कर दिया। उसने कह दिया कि मैं घर पर गई तो पिता जान से मार देंगे, इसलिए वह घर नहीं जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment