
इंटरनेट फोटो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रॉयल कपल विलियम और केट मिडलटन 70 से 80 लोगों के दल के साथ आगरा पहुंचेंगे। दोपहर में वे ताजमहल का दीदार करेंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। बस ब्रिटिश दूतावास और विदेश मंत्रालय की ओर से टेलीफोन के माध्यम से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उनके कार्यक्रम के बारे में बताया गया है कि 16 अप्रैल को ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य दोपहर एक बजे आकर 3.45 बजे ताजमहल का दीदार करने जाएंगे।
पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक
बुधवार को पुलिस, सीआईएसएफ और एएसआई के अधिकारियों की ताजमहल में बैठक हुई।इसमें सुरक्षा व्यवस्था और पूर्वी गेट से लेकर मुख्य गुंबद तक जाने के मार्ग पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने मीडिया को बताया कि ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों के लिए ताजमहल बंद नहीं होगा। सुरक्षा की दृष्टि से अलग से उन्हें रास्ते से प्रवेश कराकर अंदर तक ले जाया जाएगा।
रविवार को पहुंचे मुंबई
ब्रिटेन के रॉयल कपल विलियम और केट मिडलटन ने रविवार को मुंबई पहुंचे, वे इंडिया-भूटान के 7 दिनों के दौरे पर निकले हैं। मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले विलियम और केट ताज पैलेस होटल पहुंचे। यहां उन्होंने 26/11 में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वे दोपहर में मुंबई के ओवल मैदान पहुंचे। उन्होंने अंडरप्रिविलेज चिल्ड्रेन के साथ क्रिकेट खेला। सचिन तेंडुलकर और दिलीप वेंगसरकर के साथ ही विलियम और केट दोनों ने बैटिंग की।
– सचिन ने कहा, ”प्रिंस विलियम क्रिकेट को समझते हैं। वे बैटिंग तक कर सकते हैं।”
ओवल मैदान के बाद शाही जोड़ा मुंबई की बस्तियों में पहुंचा। यहां एक एनजीओ के प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद बच्चों से मिले। बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला।
ये है शिडयूल
11 अप्रैल- दिल्ली पहुंचेंगे। इंडिया गेट पर वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। ब्रिटिश हाईकमिश्नर के रेसिडेंस पर महारानी के बर्थडे प्रोग्राम में भी शामिल होंगे।
12 अप्रैल- दिल्ली में रॉयल कपल के दो प्रोग्राम्स के बारे में अनाउंस किया जाएगा।
13 अप्रैल-असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगे। कैम्प फायर और डांस परफॉर्मेंस में हिस्सा
– 14 अप्रैल-भूटान की राजधानी थिम्फू पहुंचेंगे।यहां वे बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री जॉन्ग जाएंगे।
— 15 अप्रैल- थिम्फू में टाइगर नेस्ट मॉनेस्ट्री जाएंगे। पहाड़ पर बनी इस मॉनेस्ट्री पर जाने में 6
16 अप्रैल को ताजमहल देखने जाएंगे।
Leave a comment