आगरालीक्स… आगरा में मी टू कैंपेन में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं, इसमें एक दरोगा फंस गया है, एक रिटायर बैंक अधिकारी के खिलाफ सहकर्मी महिला ने मी टू के आरोप लगाए थे, इसके साथ ही कई मामलों में सह कर्मियों पर आरोप लगाने की जांच चल रही है।
देश भर में मी टू कैंपेन चल रहा है, यह बॉलीवुड से शुरू हुआ है और छोटे शहरों में पहुंचने लगा है। आगरा में भी मी टू कैंपेन के मामले सामने आए हैं। ऐसे ही एक मामले में मैनपुरी में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार बाह में किसी जांच के सिलसिले में आया था, वह एक महिला का मोबाइल नंबर ले गया। उस नंबर पर फोन करने लगा, इसके बाद महिला को बहाने से मैनपुरी बुला लिया। उसे बंधक बनाकर रेप करता रहा, किसी तरह से महिला उसके चंगुल से छूट सकी। सीओ बाह सत्यम का कहना है कि पीडित महिला ने कोर्ट में दिए बयान में दरोगा पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है।
महिला बैंक अधिकारी ने रिटायर बैंक अधिकारी पर लगाए रेप के आरोप
हरीपर्वत थाना क्षेत्र की महिला बैंक अधिकारी ने रिटायर बैंक अधिकारी पर रेप, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ हरीपर्वत का मीडिया से कहना है कि पीडित महिला कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आई, इसी आधार पर अंतिम आख्या लगा दी गई है।
सामने आ रहे मी टू के केस
सोशल मीडिया पर मी टू कैंपेन चल रहा है, इसमें महिलाएं अपने सहकर्मी और सेलेब्रटीज पर सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगा रहीं है कि उनका शारीरिक शोषण किया गया, उन्हें गलत तरीके से टच किया गया है और रेप किया गया। इसी तरह के मामले आगरा में भी आ रहे हैं। यहां महिलाओं को झांसे में लेकर रेप और शारीरिक संबध बनाए गए, इन मामलों की जांच चल रही है।