आगरालीक्स.. आगरा में 14 से 19 साल की सुंदरियों के लिए आयोजित मिस टीन इंटरनेशनल की कंटेस्टेंट ने ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल में फोटो कराए, दुनिया भर से आईं सुंदरियों को देखने वालों की भीड लगी रही।
1993 से मिस टीन इंटरनेशनल आयोजित की जा रही है, इस बार यह प्रतियोगिता भारत में आयोजित हो रही है। हालांकि, अभी तक भारतीय सुंदरी ने यह प्रतियोगिता नहीं जीती है। सोमवार को मिस टीन इंटरनेशनल की कंटेस्टेंट ताजमहल का दीदार करने पहुंची। सर्द हवा में सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया, पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली और फोटो कराए।