आगरालीक्स…आगरा में मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग और मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने देखी ताजमहल की खूबसूरती. बोलीं—अब जहां जाएंगी, ताजमहल की सुंदरता को जरूरत बताएंगी…
ताजहल अद्भुत कलाकारी और प्रेम का अनोखा नमूना है. आज से दुनियाभर में जहां जाएंगी लोगों को ताजमहल की सुंदता के बारे में जरूर बताएंगी. ये कहना है मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग और मिस इंडिया यूनिवर्स 2024 रिया सिंघा. दोनेां सुंदरियों ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया और इसकी सुंदरता की प्रशंसा की और कहा कि ताजमहल को देखना उनके लिए अविस्मरणीय है.
दोनेां विश्व सुंदरियां रविवार दोपहर करीब पौने चार बजे ताजमहल पहुंंची. फोरकोर्ट से ताजमहल में प्रवेश करते ही वह उसकी सुंदरता पर खो गईं. पर्यटक भी ताजमहल की जगह दोनों सुंदरियों को देखने लगे. उन्होंने सुरक्षा घेरे में पर्यटकों के साथ फोटोग्राफी भी कराई. इस दौरान उन्होंने ताजमहल परिसर का भ्रमण किया और प्रसिद्ध डायना बेंच पर एक साथ फोटोशूट भी कराया. गाइड से ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली और शाहजहां व मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में भी जाना.
