आगरालीक्स…आगरा के मिशनरी स्कूलों में नये सत्र 2025—26 के लिए एडमिशन अगले महीने से हो रहे शुरू. इस स्कूल ने नर्सरी और केजी में एडमिशन के लिए जारी की तारीख…
आगरा के मिशनरी स्कूलों में नये सत्र 2025—26 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने जा रही है. सबसे पहले आगरा के सेंट पॉल्स चर्च यूनिट 2 ने एडमिशन के लिए अपनी सूचना जारी कर दी है. सत्र 2025—26 के लिए नर्सरी एवं केजी में प्रवेश के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म स्कूल की वेबसाइट 17 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 19 अक्टूबर 2024 को दोपहर दो बजे तक उपलब्ध रहेंगे.
इससे पहले सेंट फैलिक्स ने नर्सरी में प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी थी. सेंट फेलिक्स में नर्सरी में प्रवेश के लिए 13 से 17 अक्टूबर तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे. इसके बाद 21 से 24 अक्टूबर तक आनलाइन फार्म सहित अन्य दस्तावेजों की हार्ड कॉपी सेंट फेलिक्स स्कूल में जमा करनी होगी. 31 दिसंबर 2024 को जिन छात्रों को प्रवेश मिलेगा उनकी सूची जारी की जाएगी. दो से 12 जनवरी 2025 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों को फीस जमा करनी होगी.