Sunday , 26 July 2026
Home बिगलीक्स More than Rs 5 crore surrendrer in Income Tax survey in Agra
बिगलीक्स

More than Rs 5 crore surrendrer in Income Tax survey in Agra

175

आगरालीक्स…. आगरा में नोटबंदी के बाद रियर एस्टेट ग्रुप पर हुए सर्वे में 5 करोड से अधिक का सरेंडर  (अद्योषित आय स्वीकार करना)  किया गया है। टीमों ने ग्रुप के प्रोजेक्ट और मुख्य कार्यालय पर दस्तावेज खंगाले।
आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग द्वारा सोमवार सुबह राम रघु बिल्डवेल  पर सर्वे की कार्रवाई की। आयकर अधिकारी और कर्मचारियों की 12 सदस्यीय टीम ने ग्रुप के प्रोजेक्ट के दस्तावेज खंगाले। प्रोजेक्ट की डीलिंग में किए गए लेन देन के दस्तावेजों की जांच की गई। ग्रुप में निवेश करने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। रात को ग्रुप ने 5 25 करोड का सरेंडर कर दिया।
12 नवंबर को ज्वैलर पर हुआ सर्वे
आगरा में एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद बडी मात्रा में सोना खरीदा गया है, आयकर विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है, ज्वैलर्स के आठ नवंबर से लेकर आगे तक के बिल और कैश की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी इस तरह की कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं, सर्राफा बाजार में आयकर विभाग की जांच के बाद से खलबली मची हुई है। एक नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक की सोने की बिक्री और कैश की जानकारी जुटाई जा रही है।
शुक्रवार को बाजार हो गए थे बंद
आगरा में आठ नवंबर की रात से एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद से एक हजार और 500 रुपये को खपाने के लिए बडे बाजारों में सौदेबाजी होने लगी है। सर्राफा बाजारों में सोने का भाव 70 हजार रुपये तक पहुंच गया है, पुराने नोट लेकर सोना खरीदा जा रहा है। इसकी सूचना पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयकर, वाणिज्य कर और एक्साइज विभाग के छापे की सूचना से खलबली मच गई, एक के बाद एक किनारी सर्राफा बाजार, फव्वारा थोक दवा बाजार, नाई की मंडी, शाह मार्केट सहित बडे बाजार बंद हो गए। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग खडे हुए।
दुकानों के बाहर बैठ गए कारोबारी
अपनी दुकानें बंद कर दुकानदार बाहर बैठ गए और जानकारी लेते रहे। सूचनाएं आती रहीं कि नाई की मंडी में छापेमारी हो रही है, इसके बाद फव्वारा दवा बाजार, किनारी बाजार और शाह मार्केट में छापेमारी की जानकारी आती रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi takes a tough stance on Agra’s damaged and dug-up roads…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की खराब और खोदी गईं सड़कों पर सीएम योगी के सख्त...

बिगलीक्स

Agra News: Two students who went missing after school in Agra were found safe in Haridwar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दो छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद बिना बताए...

बिगलीक्स

CM Yogi in Agra: Agra is emerging as a safe, smart, and future-ready city for the youth…#agranews

आगरालीक्स…सेफ, स्मार्ट और नौजवानों के लिए फ्यूचर सिटी बन रहा आगरा. मुख्यमंत्री...

बिगलीक्स

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister, says “anti-national forces” must not exploit situation

नईदिल्लीलीक्स केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर मंतर पर...

error: Content is protected !!