Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Income Tax Survey on Builder in Agra
टॉप न्यूज़

Income Tax Survey on Builder in Agra

आगरालीक्स ….आगरा में एक बडे बिल्डर पर आयकर विभाग की टीमें सर्वे की कार्रवाई कर रही हैं। , सोमवार सुबह आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेटिंग विंग द्वारा सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। कई जगह पर आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही हैं।
नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं और जांच शाखा द्वारा सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को आयकर विभाग की टीम  ने  राम रघु बिल्डबेल पर  सर्वे की कार्रवाई शुरू की।  आयकर विभाग की टीम सर्वे की कार्रवाई कर रही है।
12 नवंबर को ज्वैलर पर हुआ सर्वे
आगरा में एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद बडी मात्रा में सोना खरीदा गया है, आयकर विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है, ज्वैलर्स के आठ नवंबर से लेकर आगे तक के बिल और कैश की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी इस तरह की कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं, सर्राफा बाजार में आयकर विभाग की जांच के बाद से खलबली मची हुई है। एक नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक की सोने की बिक्री और कैश की जानकारी जुटाई जा रही है।
शुक्रवार को बाजार हो गए थे बंद
आगरा में आठ नवंबर की रात से एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद होने के बाद से एक हजार और 500 रुपये को खपाने के लिए बडे बाजारों में सौदेबाजी होने लगी है। सर्राफा बाजारों में सोने का भाव 70 हजार रुपये तक पहुंच गया है, पुराने नोट लेकर सोना खरीदा जा रहा है। इसकी सूचना पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयकर, वाणिज्य कर और एक्साइज विभाग के छापे की सूचना से खलबली मच गई, एक के बाद एक किनारी सर्राफा बाजार, फव्वारा थोक दवा बाजार, नाई की मंडी, शाह मार्केट सहित बडे बाजार बंद हो गए। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग खडे हुए।
दुकानों के बाहर बैठ गए कारोबारी
अपनी दुकानें बंद कर दुकानदार बाहर बैठ गए और जानकारी लेते रहे। सूचनाएं आती रहीं कि नाई की मंडी में छापेमारी हो रही है, इसके बाद फव्वारा दवा बाजार, किनारी बाजार और शाह मार्केट में छापेमारी की जानकारी आती रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!