आगरालीक्स …आगरा में मार्निंग वॉक पर गए सिपाही और उनकी पत्नी को कार ने टक्कर मार दी, हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, सिपाही की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के शांति नगर कमला नगर में अलीगढ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ब्रजेश यादव अपनी पत्नी रेनू और परिजनों के साथ रह रहे हैं। वे बुधवार सुबह पत्नी रेनू के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए पोइया घाट, दयालबाग की तरफ गए। कार ने ब्रजेश यादव को चपेट में ले लिया।
एसएन में बिलखते रहे परिजन
कार की टक्कर से घायल ब्रजेश यादव को पत्नी रेनू स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां से एसएन रेफर कर दिया, एसएन में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन और साथी पुलिस कर्मी पहुंच गए।
हादसे में मौत से आक्रोश
कार की टक्कर से ब्रजेश यादव की मौत से परिजनों में आक्रोश है, ब्रजेश यादव के दो बच्चे हैं। उनके परिजन भी एसएन इमरजेंसी पहुंच गए।
सुबह पोइया घाट पर टहलने जाते हैं लोग
बडी संख्या में लोग सुबह दयालबाग के पोइया घाट रोड पर टहलने जाते हैं, इस रोड पर सुबह के समय वाहन नहीं होते हैं। यह रोड भी छोडा है, ऐसे में सडक टहलने समय वाहन के आने से हादसे की आशंका रहती है।
25 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में यूक्रेन की युवती सहित दो की मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में यूक्रेन की युवती सहित दो की मौत हो गई, यूक्रेन की युवती सहित दो घायल हैं।
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव के पास माइलस्टोन 123 पर स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, भीषण हादसे में स्कोर्पियों में पफंसे युवक युवती की चीख पुकार सुनकर राहगीर आ गए। उन्होंने स्कोर्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
कानपुर में समारोह से लौट रहीं थी यूक्रेन की युवतियां
दिल्ली में दुर्गापुरी निवासी वैभव (23) पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंकित निवासी झर्झर हरियाणा और यूक्रेन की युवती वोकदाना (26) और उसकी साथी 16 वर्षीय मारिया पुत्री वरिसिवा के साथ कार से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार को वैभव चला रहा था।
वोकदाना की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत
कार चला रहे वैभव की मौके पर ही मौत हो गई और यूक्रेन की युवती वोकदाना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मारिया और युवक अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।