Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Mouse & Cockroach in Chandigarh- Indore Exp. AC Coach Tweet respond at Agra Cantt
बिगलीक्स

Mouse & Cockroach in Chandigarh- Indore Exp. AC Coach Tweet respond at Agra Cantt

101

IMG-20160903-WA0037
आगरालीक्स
 …ट्रेन के एसी कोच में चूहे और कोकरोच थे, यात्री ने टिवीट किया, ट्रेन को आधी रात को आगरा कैंट स्टेशन पर रोका गया और कोच की सफाई की गई, इसके बाद ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से इंदौर के लिए रवाना हुई।

चंडीगढ इंदौर एक्सप्रेस दिल्ली होते हुए इंदौर जा रही थी। ट्रेन के दिल्ली से रवाना होते ही एसी कोच बी 2 की सीट नंबर 42 पर यात्रा कर रहे आदित्य शुक्ला ने टिवीट किया। इसमें उन्होंने कोकरोच का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बी टू कोच चूहे और कोकरोच से भरा हुआ है। शुक्रवार देर रात किए गए इस टिवीट पर डीआरएम दिल्ली ने जवाब देते हुए उनसे सीट नंबर बताने के लिए कहा। उस समय ट्रेन आगरा रेल मंडल की सीमा में आ गई थी। डीआरएम दिल्ली ने आगरा के डीआरएम को टिवीट शेयर करते किया। रात को 2 45 पर ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची , यहां पहले से ही टीम तैयार थी। कोच नंबर बी टू की सफाई की गई, इसके बाद ट्रेन इंदौर के लिए रवाना हुई।

.15 दिसंबर को आगरा फोर्ट पर बच्चे को पिलाया दूध

tweetदौडनी ट्रेन में कोई दिक्कत है तो रेल मंत्री को ट्वीट करिए, चंद मिनटों में मदद मिलेगी। मंगलवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के पहुंचने पर बुखार से तप रहे बच्चे को डॉक्टरों ने देखा और दूध दिया गया।
मरुधर एक्सप्रेस में बनारस से गोरखपुर के रहने वाले ज्ञानेश्वर मिश्र अपनी पत्नी और डेढ वर्षीय बेटे आदित्य के साथ मरुधर एक्सप्रेस में बैठे। ट्रेन इटावा से एक घंटे की दूरी पर थी, उनके बेटे की तबियत बिगड गई। आदित्य तेज बुखार से तप रहा था। उनकी समझ में कुछ भी नहीं आ रहा था। उन्होंने टीटी से कहा, लेकिन मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आई। उन्होंने अपने स्मार्ट फोन से रेल मंत्री को ट्वीट किया
ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह 7.30 बजे पहुंची, यहां चिकित्सकों की टीम पहले से ही मौजूद थी। उन्होंने ज्ञानेश्वर सिंह से मुलाकात की, उनके बच्चे को देखा गया और इलाज किया गया। बच्चे को दूध भी पिलवाया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Traffic Police : 144 school vehicles were issued challans, and 10 seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ट्रैफिक पुलिस बोली—बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं. 11 दिन...

बिगलीक्स

Agra Drug Market: Fake Painkiller Medicine Racket Busted, One Arrested

आगरालीक्स आगरा में दर्द निवारक नकली दवा बेचने वाले दवा कारोबारी सुरेंद्र...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Agra Police arrested Bhura, who killed two policemen in Agra, after 27 years…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और असलाह लूटने वाला भूरा पकड़ा...

बिगलीक्स

Good news: First petrol pump opens in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के दयालबाग में खुला पहला पेट्रोल पंप. अब पेट्रोल...

error: Content is protected !!