Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Nurses call off strike in Agra, 2 nurses arrested
बिगलीक्स

Nurses call off strike in Agra, 2 nurses arrested

164

आगरालीक्स …आगरा में नर्सेज ने हडताल खत्म कर दी है, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर देशव्यापी में हडताल से आॅपरेशन नहीं हुए, दो नर्सों को हिरासत में ले लिया गया। शनिवार रात को आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने हडताल वापस ले ली।
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से देश भर में नर्स हडताल पर चली गई। इससे अस्पतालों में मरीज इंजेक्शन न लगने और आॅपरेशन न होने से तडप रहे थे। एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल में भी नर्सेज की हडताल होने से आॅपरेशन नहीं हुए, मरीजों को इंजेक्शन लगवाने के लिए वार्डों के चक्कर लगाने पडे। शाम तक हालत बिगड गई, संविदा नर्सेज और जूनियर डॉक्टर को गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए लगाया गया जिससे मरीजों को समस्या न हो।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देशव्यापी हडताल के दूसरे दिन शनिवार को दिल्ली में दो नर्सों को हिरासत में ले लिया गया। नर्सेज की हडताल को गैर कानूनी बताते हुए एस्मा लगा दिया गया, इसके बाद नर्सेज संगठन में खलबली मच गई। वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर नर्सेज यूनियन से वार्ता हुई, रात को नर्सेज ने अपनी हडताल खत्म कर दी। एसएन और लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में नर्सेज काम पर लौट आई हैं।
मरीजों को हुई समस्या
हडताल से सबसे ज्यादा समस्या मरीजों को हुई, आॅपरेशन के लिए मरीजों की लंबी वेटिंग लगती है, इससे उनका आॅपरेशन होने पर 10 से 15 दिन इंतजार करना पडेगा। गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पतालों से निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया।वहीं, तमाम मरीज इलाज न मिलने पर अपने मरीजों को एसएन से निजी अस्पताल में ले गए।
इससे पहले भी हुई थी हडताल
इससे पहले भी नर्सेज की हडताल हुई थी, लेकिन सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों पर विचार करने का आश्वासन दिया था, इसके बाद नर्सेज ने अपनी हडताल स्थगित कर दी थी। इस बार देश भर में नर्सेज हडताल पर चली गई, इसमें राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश भी शामिल था, इससे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Good news: First petrol pump opens in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के दयालबाग में खुला पहला पेट्रोल पंप. अब पेट्रोल...

बिगलीक्स

Sonam Wangchuk taken to Safdarjung hospital, Abhijeet Dipke start indefinite hunger strike

नईदिल्लीलीक्स सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी पत्नी...

बिगलीक्स

Agra Education News: Proposal of DBRAU, Agra 26 Medal transformation to new courses

आगरालीक्स:…आगरा के आंबेडकर विवि के एमबीबीएस और एमफिल के गोल्ड मेडल बीए,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Domestic help stolen Diamond & Golden Jewelry from Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में झाडू पोंधा के लिए...

error: Content is protected !!