आगरालीक्स.. आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के लिए बडी उपलब्धि है, विवि को नैक ने बी डबल प्लस ग्रेड दी है।
अंबेडकर विवि का 13 साल पहले नैक ने निरीक्षण किया था तब बी ग्रेड मिली थी। इस बार 24 से 26 अप्रैल तक नैक की टीम ने विवि का निरीक्षण किया था, टीम ने बी डबल प्लस ग्रेड दिया है। जबकि सीजीपीए 2.79 हैं। यह अंबेडकर विवि के लिए बडी उपलब्धि है। कुछ ही दिनों में शिक्षकों ने नैक के निरीक्षण के लिए दिन रात तैयारी की, कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित के साथ कमद से कदम मिलाकर काम किया।
Leave a comment