
आगरालीक्स…..बिग इश्यू …..आगरा में कैंसर बन चुकी पाॅलीथिन की चपेट में नगर निगम भी आ गया है। यह वही नगर निगम है जिसने पाॅलीथिन मुक्त आगरा की पहल की थी, इसके बाद प्रदेश भर में पाॅलीथिन पर प्रतिबंध लगाया गया। यहां तक कि हमारे पडोस में मथुरा में भी पाॅलीथिन के इस्तेमाल पर सख्ती है। मगर ये क्या आगरा नगर निगम ने अपने बोर्ड पर लिख रखा है कि पाॅलीथिन मुक्त आगरा, लेकिन नगर निगम परिसर के पास ही कूडे के ढेर में पाॅलीथिन ही दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि क्या पाॅलीथिन पर पाबंदी नहीं लग सकती है, शहरवासी पाॅलीथिन का इस्तेमाल बंद नहीं करना चाहते। क्योंकि एक बार इस्तेमाल की गई पाॅलीथिन कैंसर की तरह फैलने लगती है वह जहां जाती है, वहीं परेशानी खडी करती है। नाली और नालों को रोकने के साथ ही पाॅलीथिन का शरीर पर भी दुष्परिणाम होने लगा है। इसके लिए कुछ करने की जरुरत है, पाॅलीथिन मुक्त आगरा के लिए लोगों को आगे आना होगा।
Leave a comment