आगरालीक्स… आगरा में आज 10 बजे के बाद एमजी रोड पर जाने से बचें, जाम में फंस सकते हैं। सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया को एससी एसटी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर आगरा कैंट से खंदारी तक जुलूस निकलेगा। इसके लिए 40 फुट का रथ तैयार किया गया है।
पीएम मोदी सकार में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद हाशिए पर रहे सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया को एससी एसटी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद से उनसे दूरी बना करे संगठन के लोग भी उनके स्वागत की भीड में शामिल होकर नजदीकी बढाने की जुगत में लग गए हैं। एससी एसटी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बुधवार को आगरा आ रहे सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 10. 30 बजे आगरा कैंट पहुंचेंगे, यहां उनका स्वागत होगा और 40 फुट के रथ पर सवार होकर वे एमजी रोड होते हुए खंदारी परिसर स्थित आवास तक आएंगे। यहां जगह जगह उनका स्वागत होगा, इसके लिए एमजी रोड पर अलग अलग संस्थाओं ने स्वागत द्वार बनाए हैं। मंगलवार को उनके स्वागत समारोह में भीड जुटाने के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई।
फंस सकते हैं जाम में
सुबह 10 बजे एमजी रोड व्यस्त रहता है, ऐसे में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के स्वागत में भीड उमडने पर जाम लग सकता है। इससे बचने के लिए 10 से 12 बजे तक एमजी रोड पर जाने से बचें।
भगवान टॉकीज से डीईआई तक जाम
उधर, भोले बाबा का पोइया घाट स्थित गांव में कार्यक्रम चल रहा है। उनके प्रवचन सुनने के लिए भीड उमड रही है। इसके चलते भगवान टॉकीज से डीईआई तक जाम लगा रहता है। मंगलवार को भी यहां जाम के चलते हालत बिगड गए थे, लोगों को कई घंटे जाम में फंसना पडा था।
Leave a comment